Search

 
 
 

पलामू में झामुमो का प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- कोई भी पात्र मतदाता सूची से नहीं छूटे

Palamu : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को पलामू के चंद्रा रेजिडेंस में बूथ स्तरीय सम्मेलन और बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इसमें झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
 

Palamu : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मंगलवार को पलामू के चंद्रा रेजिडेंस में बूथ स्तरीय सम्मेलन और बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इसमें झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. उन्होंने बीएलए-2 सदस्यों से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ काम करने की अपील की.

Uploaded Image


उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता हमेशा लोगों के बीच रहकर काम करते हैं. इसलिए सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बना रहे और किसी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है.


प्रशिक्षण शिविर में बीएलए-2 सदस्यों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और संगठन से जुड़े दायित्वों की जानकारी दी गई.


कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र में नियमित रूप से लोगों के संपर्क में रहें और घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करें.


शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशों का पालन करने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का संकल्प लिया.


इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सन्नू सिद्दीकी, चंदन सिन्हा, सुशीला मिश्रा, सलोनी टोप्पो, हाजी ललन, जुगल चंद्रवंशी, रंजन चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बीएलए-2 सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही