Search

 
 
 

CEC की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM 28 सितंबर को पूरे झारखंड में करेगा पुतला दहन

Ranchi News : JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं. उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्ट और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ फैसलों पर आयोग के दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है. पार्टी 28 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी. इसके साथ ही राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं. उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्ट और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ फैसलों पर आयोग के दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और नियमों में बदलाव किए गए. JMM ने इसे चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर मामला बताया है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन करेगी. 28 सितंबर को सभी जिला समितियां अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेंगी.

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नाम मांग भी रखी जाएगी. पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की जाएगी.

 

JMM के अनुसार, पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी और सदस्य, सांसद, विधायक, पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी वर्ग संगठनों के सदस्य शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही