Ranchi News : JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह निवासी अजय कुमार, गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी संजय कुमार और गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के कटरियाटाड़ निवासी रामाकृष्णा कुमार सिंह शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें...
सीआईडी के अनुसार, तीनों अभ्यर्थी JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपी हैं. गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

