Search

 
 
 

झामुमो की केंद्रीय समिति का विस्तार, रांची से तीन को मिली जिम्मेदारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने केंद्रीय समिति का विस्तार करते हुए कई नए नेताओं को केंद्रीय सदस्य बनाया है.
 

Ranchi :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने केंद्रीय समिति का विस्तार करते हुए कई नए नेताओं को केंद्रीय सदस्य बनाया है.

 

पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, अंतू तिर्की, समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता को केंद्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. 

Uploaded Image

अन्य जिलों से इन्हें मिली जिम्मेदारी

दुमका :  बबलू सिंह
पाकुड़ :  मिथिलेश घोष
साहिबगंज :  ताला मरांडी
बोकारो :  विजय रजवार,  बीके चौधरी वइकबाल अहमद
धनबाद :  गुरुचरण बास्की, मो तस्लीम अंसारी, देवेंद्र नाथ मंडल
गिरिडीह: केदार हाजरा,  सुमित कुमार
हजारीबाग: यासीन खान
कोडरमा: तारिणी प्रसाद 
सिमडेगा: रोज प्रतिमा सोरंग 
गुमला: अलीम खान, अशोक उरांव 
लोहरदगा:  नीरू शांति भगत, राधा तिर्की, सरिता भगत
खूंटी:  अमृत हेम्ब्रम,  देवनाथ मधैया
सरायकेला-खरसावां: गणेश महली, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो,  ओम प्रकाश लायेक
गढ़वा: धर्मराज पासवान
पलामू: हाजी शमीम अख्तर, जुगल किशोर चन्द्रवंशी
लातेहार : मोहन गंझू,  जिरा देवी,  जुनैद अहमद

 

नव निर्वाचित सदस्यों से संगठन की अपील

महासचिव ने कहा कि नव–नियुक्त केंद्रीय सदस्यों को जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता से करना होगा. साथ ही, वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही