Search

 
 
 

Chatra News: झामुमो का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन, विनोद पांडेय ने कहा- महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ टनाटन चल रहा है.
 

Chatra: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ टनाटन चल रहा है. महागठबंधन में शामिल किसी भी संगठन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो माननीय मुख्यमंत्री मिल बैठकर आपस में सब कुछ ठीक कर लेंगे. 

इसे भी पढ़ें: 

चतरा कॉलेज परिसर स्थित मल्टीपरपस हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेंन ने किया. जबकि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए. सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया. 

 

इस दौरान विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संदेश दिया. 

 

उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है और मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई. साथ ही साथ राज्य में संचालित एसआईआर कि बारिकियों से अवगत कराया. 

 

वहीं जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेंन ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया. सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि बारिश के बावजूद हॉल खचाखच भरा था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही