Search

 
 
 

Ranchi News: शिक्षकों के मुद्दों पर JHAROTEF का आंदोलन तेज, शिक्षक दिवस पर होगा विरोध प्रदर्शन

राज्य के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (JHAROTEF) ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों के कथित आर्थिक और मानसिक शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा.
 

Ranchi: राज्य के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (JHAROTEF) ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों के कथित आर्थिक और मानसिक शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालकर सरकार को चुनावी घोषणाओं की याद दिलाई जाएगी.


रविवार को आईटीआई, हेहल (रांची) में संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव उज्जवल तिवारी ने किया. बैठक में शिक्षकों एवं राज्यकर्मियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

 

इसे भी पढ़ें:


बैठक में शिक्षकों को MACP, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष, शिशु शिक्षण भत्ता, सभी राज्यकर्मियों को परिवहन भत्ता, पुरानी पेंशन योजना, कैशलेस मेडिकल सुविधा तथा चाइल्ड केयर लीव जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया. संगठन ने इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया.


फेडरेशन ने निर्णय लिया कि विभिन्न चरणों में सत्तारूढ़ दल के प्रखंड एवं जिला अध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की जाएगी. संगठन का कहना है कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ हो रहे कथित आर्थिक एवं मानसिक शोषण के खिलाफ शिक्षक दिवस पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.


बैठक में यह भी तय किया गया कि पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल और चाइल्ड केयर लीव के लाभ लेने में कर्मचारियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के सचिव, मुख्य सचिव और मंत्रियों से मुलाकात कर आवश्यक पहल की जाएगी.


संगठनात्मक विस्तार के तहत राहुल मुर्मू, प्रांतीय अध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा संगठन के कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया.


बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, मुख्य संगठन सचिव रविंद्र चौधरी, संयोजक आनंद किशोर साहू, मुख्य समन्वयक अरविंद कुमार, मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित महतो, महिला प्रकोष्ठ की सचिव समां परवीन, सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी कुजूर, प्रवक्ता अर्पिता चटर्जी, कार्यालय सचिव संतोष चौधरी सहित राज्यभर के जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही