Search

 
 
 

Job News : CUJ में लाइब्रेरी ट्रेनी के 3 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Jharkhand-CUJ) ने विवेकानंद सेंट्रल लाइब्रेरी में लाइब्रेरी ट्रेनी के तीन पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की अधिसूचना जारी की है. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Jharkhand-CUJ) ने विवेकानंद सेंट्रल लाइब्रेरी में लाइब्रेरी ट्रेनी के तीन पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की अधिसूचना जारी की है. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

 

 

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15,000 रुपये का समेकित मानदेय दिया जाएगा. नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 6 माह के लिए होगी, जिसे संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 6 माह के लिए बढ़ाया जा सकता है.

 

इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (MLISc) या समकक्ष डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ होना आवश्यक है. अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है.

 

विश्वविद्यालय ने कंप्यूटर, आईटी व लाइब्रेरी के डिजिटल अनुप्रयोगों का ज्ञान तथा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छे संप्रेषण कौशल रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देने की बात कही है.वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे विवेकानंद सेंट्रल लाइब्रेरी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, चेरी-मनातू, कांके, रांची में आयोजित होगा. अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा संक्षिप्त बायोडाटा (CV) के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी व आवश्यकता आधारित संविदा पर होगी. चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नियुक्ति का कोई दावा नहीं होगा. साथ ही, वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए टीए/डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही