Search

 
 
 

‘जोधा अकबर’ फेम रजत टोकस ने शेयर किया नया लुक, फैंस हैंरान

टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर रजत टोकस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें  उनका बदला लुक देख फैंस हैरान रह गए.
 

Lagatar desk : टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर रजत टोकस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें  उनका बदला लुक देख फैंस हैरान रह गए.

 

टीवी करियर और पहचान


साल 2013 से 2015 तक टेलीकास्ट हुए ‘जोधा अकबर’ में रजत टोकस की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री एक्ट्रेस परिधि शर्मा के साथ खूब पसंद की गई. इसके अलावा उन्होंने धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान और चंद्रगुप्त मौर्य जैसी ऐतिहासिक शोज़ में दमदार भूमिकाएं निभाकर अपनी पहचान बनाई.

 

 

पर्दे से दूरी और सोशल मीडिया


रजत टोकस ने साल 2019 के बाद टीवी से दूरी बना ली. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ की झलकियां साझा करते रहते हैं.

 

पर्सनल लाइफ


रजत ने साल 2015 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्रृष्टि नय्यर से शादी की. उनकी पत्नी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं और निजी जीवन को प्राथमिकता देती हैं.

 

चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन


टीवी पर क्लीन शेव लुक और मासूमियत के लिए जाने जाने वाले रजत अब शॉर्ट हेयर और लंबी बियर्ड में नजर आते है. फिटनेस पर ध्यान देने के बाद उनके 8 पैक एब्स भी दर्शकों को चौंका रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही