Ranchi News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को साझा मार्च निकाला जाएगा. पीपल अगेंस्ट SIR’ की रांची आयोजन टीम की ओर से यह जानकारी दी गई है. मार्च दोपहर 3:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा.
आयोजन टीम ने बताया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया पर संकट है. टीम ने मतदाता सूची में कथित हेरफेर और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. आयोजकों ने बताया कि लोकतंत्र की बहाली और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए देशभर में 23 अक्टूबर को ‘पीपल्स मार्च’ का आह्वान किया गया है.
मतदाता सूची से हटाए गए नाम जोड़ने की मांग
मार्च के जरिए SIR प्रक्रिया को समाप्त करने और मतदाता सूची से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की जाएगी. इसके अलावा आयोजकों ने चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 में किए गए संशोधनों को रद्द करने की मांग भी उठाई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी इसमें शामिल है.
इसे भी पढ़ें -
ये होंगे मार्च के प्रमुख नारे
आयोजन टीम ने मार्च के लिए ‘हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे तय किए हैं. टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठाया जाएगा.
कई संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
पीपल अगेंस्ट SIR रांची आयोजन टीम में कायनात अंजुम, शिवानी एक्का (CJP), एहतेशाम (AISF), प्रवीर पीटर, सिराज (झारखंड जनाधिकार महासभा), विजय कुमार और संजना मेहता (AISA) शामिल रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

