Search

 
 
 

रांची के तमाड़ से 200 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद एनसीबी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने तमाड़ इलाके में जांच अभियान चलाया. इसी दौरान डोड़ेया मोड़ के पास ओडिशा नंबर का एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई. टीम ने वाहन में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 
दो तस्कर गिरफ्तार
  • NCB और रांची पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

Ranchi :  राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के पास छापेमारी कर करीब 200 किलो गांजा बरामद किया है. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

संदिग्ध वाहन से गांजे की बड़ी खेप बरामद

जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद एनसीबी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने तमाड़ इलाके में जांच अभियान चलाया. इसी दौरान डोड़ेया मोड़ के पास ओडिशा नंबर का एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई. टीम ने वाहन में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 

तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी एजेंसियां

फिलहाल पुलिस और एनसीबी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था. साथ ही तस्करी के नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही