Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस समारोह : रांची में 2000 जवान तैनात, सीएम देंगे 9097 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम के दौरान शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चप्पे-चप्पे पर 2000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री राज्यवासियों को 9097 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे.
 
झारखंड स्थापना दिवस समारोह

Ranchi :  आदिवासी संगठनों के काला दिवस कार्यक्रम और खेलगांव में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शनिवार को शहर में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था में 15 डीएसपी भी शामिल हैं.

 

वहीं संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसएसपी राकेश रंजन कर रहे हैं. सिटी एसपी पारस राणाने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


9097 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को खेलगांव में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान झारखंड को करीब 9097 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री कुल 1643 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इनमें सड़क निर्माण से जुड़ी 100 और कल्याण विभाग की 400 योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान पूरी हो चुकी योजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.

 

42 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पदक

समारोह में आइसीएसई, सीबीएसई और जैक के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा सात आईपीएस समेत 42 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह और रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक प्रदान किया जाएगा.

 

वहीं, सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज, एटीएस एसपी राजकुमार मेहता, एसपी अभियान (नक्सल) दीपक शर्मा, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार और एआईजी सह डीजीपी के विशेष सहायक दीपक कुमार पांडेय समेत 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही