Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस व NIA का संयुक्त प्रशिक्षण शुरू, उग्रवाद-आतंकवाद मामलों की जांच होगी और प्रभावी

Ranchi : उग्रवाद और आतंकवाद से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी जांच को मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने NIA के सहयोग से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह प्रशिक्षण 13 जुलाई 2026 से अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार (रांची) में आयोजित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें...

प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की विभिन्न जिला इकाइयों, एटीएस और अन्य इकाइयों से पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 45 अधिकारी भाग ले रहे हैं.

कार्यक्रम का मुख्य विषय "यूएपीए (UAPA) कानून के तहत अनुसंधान कौशल एवं अभियोजन" रखा गया है. प्रशिक्षण का उद्देश्य उग्रवाद और आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच को अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और कानून सम्मत बनाना है, ताकि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ मजबूत अभियोजन सुनिश्चित किया जा सके.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजयलक्ष्मी ने किया. इस अवसर पर एनआईए के पुलिस अधीक्षक सार्थिक नाथ और अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही