Search

 
 
 

हजारीबाग में पत्रकार के साथ मारपीट के विरोध में लातेहार के पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार शिवम सोनी के साथ मारपीट की घटना के विरोध मे लातेहार के पत्रकारों ने गुरुवार को काला बिल्लाे लगा कर काम किया. इससे पहले प्रेस क्लुब, लातेहार के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी संदीप कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा.
 
डीसी को ज्ञापन सौंपते पत्रकार.

Latehar : हजारीबाग में पत्रकार शिवम सोनी के साथ मारपीट की घटना के विरोध मे लातेहार के पत्रकारों ने गुरुवार को काला बिल्लाे लगा कर काम किया. इससे पहले प्रेस क्लुब, लातेहार के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी संदीप कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा.


ज्ञापन में पत्रकार के साथ मारपीट की कड़े शब्दो  में निंदा की गई है. पत्रकारों ने कहा कि स्वासस्य्ने  मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकार पर हमला निंदनीय है.यह लोकतंत्र के चौथे स्तंइभ पर हमला है ऐसी घटनाएं पत्रकारों की स्वतंत्रता और निष्पक्ष कार्यशैली पर कुठाराधात है.

 


उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड के पत्रकार खुद को असहज और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पत्रकारों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव राजीव मिश्रा, पंकज प्रसाद, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, रामकुमार मिस्त्री, विवेक सिन्हा, मनीष सिन्हा, रूपेश कुमार, आशीष बैद्य, विभूति नाथ सिंह, निहित कुमार,  संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही