Ranchi News: अभिषेक भारती के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में झारखंड आंचलिक पत्रकार संघ ने फिरायालाल चौक पर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में रांची प्रेस क्लब के मेंबर्स भी शामिल हुए.
विरोध प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने अभिषेक की रिहाई की मांग करते हुए त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही इन लोगों ने अभिषेक पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ सरकार से अविलंब संज्ञान लेने की बात कही.
अभिषेक पर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग बच्ची द्वारा दुष्कर्म के आरोप की खबर दिखाने के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से राज्यभर के पत्रकारों में नाराजगी है.
इसे भी पढ़ें:

