Search

 
 
 

अरमान मलिक के घर गूंजी किलकारी, पायल ने दिया बेटी को  जन्म

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है.
 

 Lagatar desk : यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को खुद अरमान मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया. जानकारी के अनुसार, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं.

 

 

तय तारीख से पहले हुई डिलीवरी


पायल मलिक का 9वां महीना 20 मार्च से शुरू हुआ था और डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए 1 से 6 अप्रैल के बीच की तारीख दी थी. हालांकि, 24 मार्च को अचानक पेट में तेज दर्द होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर की सलाह पर डिलीवरी करवाई गई.

 

व्लॉग में दिखी पूरी झलक


डिलीवरी से पहले अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल ‘मलिक किड्स’ पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह पायल और बच्चों के साथ शॉपिंग करते नजर आए. इसी दौरान पायल की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

 

 

परिवार में बढ़ी खुशियां

यह अरमान मलिक का पांचवां बच्चा है. पायल मलिक के पहले से तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से उनका एक बेटा है. कपल पहले से ही एक बेटी की इच्छा जता चुका था, ऐसे में इस खबर से परिवार में खुशी का माहौल है.

 

मैटरनिटी शूट की थी तैयारीपायल मलिक डिलीवरी से पहले 24 मार्च को दूसरा मैटरनिटी शूट करवाने वाली थीं. उन्होंने व्लॉग में इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अचानक डिलीवरी होने के कारण यह प्लान अधूरा रह गया.

 

परिवार और निजी जिंदगी


अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है. उनकी दो पत्नियां-पायल और कृतिका-हैं और दोनों के साथ वह एक ही घर में रहते हैं. पायल ने पहले जुड़वा बच्चों तूबा और अयान को जन्म दिया था, जबकि कृतिका के बेटे का नाम जैद है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही