Lagatar Desk : पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन गया है. दीपिका ने फिर बेटी को जन्म दिया है. वहीं उनकी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह अब बड़ी बहन बन गई हैं.
पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की. पोस्ट में बच्ची के पैरों का निशान नजर आ रहे है.पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
इंस्टा पोस्ट
इस खुशखबरी से एक दिन पहले ही दीपिका और रणवीर सिंह को सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था. दोनों गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान रणवीर दीपिका का खास ख्याल रखते नजर आए. मंदिर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने भी फैंस का ध्यान खींचा था. अब बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद फैंस इस पल को बेहद खास मान रहे हैं.
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इसके बाद से ही फैंस कपल की दूसरी संतान के जन्म का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था और पहली बार उसका चेहरा फैंस को दिखाया था.
दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को शादी की थी. शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को दोनों पहली बार बेटी दुआ के माता-पिता बने थे. अब 19 सितंबर 2026 को कपल ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. फिल्म को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किया जाना है.

