Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक बढ़ी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 20 फरवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 20 फरवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 


पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित थी. आयोग ने परीक्षा शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब आवेदन शुल्क 21 फरवरी शाम पांच बजे तक जाम किए जा सकेंगे. 

 

बता दें कि यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की अलग-अलग सेवाओं/संवर्गों के लिए की जा रही है. कुल 103 पदों पर नियमित रूप से नियुक्ति की जाएगी.

 

आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जानी है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर उपलब्ध विज्ञापन और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

 

आयोग ने बताया है कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 12 फरवरी को पारित आदेश के आलोक में संबंधित याचिकाकर्ताओं को आवेदन करने के लिए अलग से लिंक उनके ई-मेल पर भेजा जाएगा. किसी भी असुविधा की स्थिति में वे helpdesk@jpsc.org.in या मोबाइल नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

विज्ञापन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी वर्किग डे में आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636 और 9431301419 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही