Search

 
 
 

JPSC परीक्षा चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जारी, बनाए गए 43 केंद्र

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा आज से शुरु हो गई है. परीक्षा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिले के 43 केंद्रों पर लगभग 15,600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.
 

Giridih: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा आज से शुरु हो गई है. परीक्षा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिले के 43 केंद्रों पर लगभग 15,600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.

Uploaded Image

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रीकांत यशवंत विषपुते ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी है. यह आदेश सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा.

 

वहीं खुद उपायुक्त राम निवास यादव ने विभिन्न परिक्षा केंद्रों का जायजा लिया. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है जो दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा उड़नदस्ता दल लगातार गश्त कर किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखेंगे.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल, ब्लूटूथ, हथियार या किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. लाउडस्पीकर के उपयोग, भीड़ जुटाने, नारेबाजी या प्रदर्शन करने की भी अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


वहीं परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही