Search

 
 
 

JPSC गड़बड़ी : दो शिक्षकों के घर पर CID का छापा, दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त़

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले में  सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो शिक्षकों के घर छापामारे की
 

Palamu: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले में  सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो शिक्षकों के घर छापामारे की. शिक्षक संतोष कुमार सिंह और पारा शिक्षक रविशंकर कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

 

संतोष कुमार सिंह के मेदिनीनगर स्थित बीएन कॉलेज परिसर के हामिदगंज मोहल्ले में स्थित आवास और नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक घर पर एक साथ तलाशी ली गई.घंटों चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने कब्जे में लिए.

 

इसी क्रम में टीम ने मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित हनुमान नगर निवासी पारा शिक्षक रविशंकर कुमार के घर पर भी छापेमारी की. यहां भी दस्तावेजों की जांच कर उन्हें जब्त किया गया.कार्रवाई के बाद पूरे इलाके और शिक्षा महकमे में दिनभर चर्चा का माहौल रहा.

 

छापेमारी के दौरान सीआईडी टीम के साथ डीएसपी राजेश कुमार यादव, शहर थाना की पुलिस मौजूद रही. डीएसपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सीआईडी ने दो चिन्हित लोगों के घरों की जांच की है. मामले का अनुसंधान सीआईडी कर रही है.जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

 

फिलहाल सीआईडी की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही