Search

 
 
 

पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रांची का पहाड़ी मंदिर, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में श्रावण माह की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह सरकारी पूजा के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इसके बाद करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
 

Ranchi :   रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में श्रावण माह की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह सरकारी पूजा के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इसके बाद करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. 

 

इससे पहले सुबह 3 बजे पहाड़ी मंदिर में विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और जल व दूध अर्पित किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा. 

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

 

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था

मंदिर आने वाले हर मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. पहली सोमवारी पर भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. 

 

सेवा शिविरों में मिला श्रद्धालुओं को सहयोग

पहली सोमवारी के अवसर पर कई सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने सेवा शिविर लगाए. यहां श्रद्धालुओं के बीच नारियल, बेलपत्र, फूल, फल और अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया. शिवभक्तों की सुविधा के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही