Search

 
 
 

JPSC-JSSC : आंदोलनकारी छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का किया ऐलान, बड़ी संख्या में जुटने की अपील

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आंदोलनकारियों ने राज्यभर के अभ्यर्थियों और समर्थकों से बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की है.
 

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आंदोलनकारियों ने राज्यभर के अभ्यर्थियों और समर्थकों से बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की है.


जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से कहा गया है कि वे 10 अगस्त की सुबह 10 बजे से पहले पुराने विधानसभा के पास पहुंचें, जहां से नई विधानसभा की ओर मार्च किया जाएगा.


आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा मार्च शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा. प्रदर्शन में किसी भी तरह के उत्पात, हुड़दंग या ऐसी गतिविधि से बचने की अपील की गई है, जिससे आंदोलन की छवि प्रभावित हो.


अभ्यर्थियों की ओर से कहा गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है और सरकार पर भी दबाव बना है. ऐसे में आंदोलन को किसी भी स्थिति में खराब नहीं होने देने की अपील की गई है.


सूचना में अभ्यर्थियों से अपनी मांगों को लेकर एकजुटता बनाए रखने और अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया गया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन में जितनी अधिक संख्या होगी, उनकी मांगों और आंदोलन की ताकत उतनी ही मजबूत होगी.


साथ ही, बाहर से रांची आने वाले अभ्यर्थियों को 9 अगस्त को ही रांची पहुंचने की सलाह दी गई है. सूचना में आशंका जताई गई है कि 10 अगस्त को बसों को रोका जा सकता है. जिन क्षेत्रों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है, वहां के अभ्यर्थियों से ट्रेन के माध्यम से रांची पहुंचने की अपील की गई है.


JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है और 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च को आंदोलन के महत्वपूर्ण चरण के तौर पर देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही