Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: बंधु तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा पत्र, मुख्यमंत्री से मिलने की मांग

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को एक आग्रह पत्र सौंपा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को एक आग्रह पत्र सौंपा है.

 

बंधु तिर्की ने कहा कि उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. प्रतिनिधिमंडल इस मामले में अपनी बात और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए और सरकार तक छात्रों की भावनाएं पहुंचनी चाहिए.

 

बंधु तिर्की ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में जल्द पहल करेगा और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छात्रों की चिंताओं और सुझावों से उन्हें अवगत कराएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही