Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: कांग्रेस की चुप्पी पर आदित्य साहू ने उठाए सवाल

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने JPSC और JSSC भर्ती विवाद को लेकर कांग्रेस और सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने JPSC और JSSC भर्ती विवाद को लेकर कांग्रेस और सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है.


नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप लगे हैं. अब छात्र 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.


उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें पंडाल लगाने की अनुमति नहीं मिल रही है. रात में बिजली काट दी जाती है और लगातार बारिश के बीच छात्र प्लास्टिक के नीचे बैठकर आंदोलन करने को मजबूर हैं.


आदित्य साहू ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर आवाज उठाने वाली कांग्रेस झारखंड के छात्रों के मामले में चुप है. अगर कांग्रेस सच में छात्रों के साथ है तो उसे खुलकर CBI जांच की मांग करनी चाहिए.


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी को झारखंड आकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलना चाहिए. अगर कांग्रेस CBI जांच की मांग नहीं करती है तो उसे नैतिकता के आधार पर झामुमो सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए.


आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के युवा अब जवाब मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों का समर्थन करती है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनके साथ खड़ी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही