Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान धुर्वा में सोमवार को जनजीवन अस्त–व्यस्त हो गया. प्रदर्शन के चलते नए हाईकोर्ट के पास की गई बैरिकेडिंग में एक एंबुलेंस काफी देर फंसी रही. रास्ता पूरी तरह ब्लॉक होने से एंबुलेंस के अंदर गंभीर मरीज तड़पता रहा.
छात्र आंदोलन को देखते हुए धुर्वा में जगह-जगह भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही ब्लॉक कर दी. इसी दौरान मरीज को ले जा रही एंबुलेंस हाईकोर्ट के समीप पहुंची. आगे रास्ता बंद देखकर ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी. रास्ते बंद होने से मरीज के परिजन बेबस नजर आए.
गाड़ी में ही मरीज को लगातार ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था. एंबुलेंस के रुकने से मरीज की जान पर संकट मंडराने लगा. परिजन मदद के लिए लगातार गुहार लगाते रहे. आम लोगों की मदद से किसी तरह एंबुलेंस को आगे रवाना कराया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

