Ranchi News : जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रांची सदर मजिस्ट्रेट से वार्ता करने पहुंचा है. इस वार्ता में रांची विधायक सीपी सिंह, वरुण साहू समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

अंचल कार्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा
भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और उनके अधिकारों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए. इसी मुद्दे को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ बातचीत की जा जाएगी. पार्टी का कहना है कि यह वार्ता छात्रों के न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से की जा रही है.

अंचल कार्यालय में कई पत्रकार भी मौजूद
इधर, भाजपा प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की सूचना के बाद अंचल कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मौके पर 50 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और प्रशासन के बीच होने वाली इस बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब देखना होगा कि वार्ता के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे को लेकर क्या सहमति बनती है.

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

