Search

 
 
 

JPSC-JSSC PROTEST :  राहुल गांधी की एंट्री, CM को अभ्यर्थियों से खुद मिलकर समाधान निकालने की दी सलाह

Ranchi News :  झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी बाकी मांगों पर जल्द समाधान निकालने की अपील की है.
 

Ranchi News :  झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी बाकी मांगों पर जल्द समाधान निकालने की अपील की है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर छात्रों की चिंता जायज है. उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा बताया और कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए.

 

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए राहुल ने मुख्यमंत्री की ओर से छात्रों से बातचीत के लिए समिति बनाने के फैसले की तारीफ की. उन्होंने माना कि कई मांगों पर सहमति भी बनी है.

 

लेकिन आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और कुछ छात्र अब भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. कहा कि ऐसे समय में सीएम अगर खुद छात्रों से मिलकर उनकी बात सुनते हैं तो इससे भरोसा बढ़ेगा और बचे हुए मुद्दों का समाधान निकालने में मदद मिलेगी.

 

कांग्रेस नेता ने पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर RSS और BJP पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और अनियमितताओं ने छात्रों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश के युवा ही भारत का भविष्य हैं. इसलिए उनकी चिंताओं को सुनना और उनके साथ खड़ा होना जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही