Giridih News : JPSC-JSSC भर्ती घोटाला मामले में सीआईडी ने गुरुवार देर रात गिरिडीह के बेंगाबाद में कार्रवाई की. टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई दुकान पर छापेमारी कर ASO समीर उर्फ शालू को पकड़ा है.
जानकारी के अनुसार समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था. रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ बेंगाबाद चौक स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान रांची से पहुंची CID की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान पर छापेमारी की और समीर को हिरासत में लेकर अपने साथ रांची ले गई.
CID की इस कार्रवाई के बाद बेंगाबाद में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि समीर को किस आरोप या जांच के किस बिंदु पर हिरासत में लिया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. भर्ती घोटाले की जांच में CID की कार्रवाई लगातार जारी है और इसी कड़ी में समीर से पूछताछ को अहम माना जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

