Search

नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच की मांग पर अब 15 सितंबर को SC में सुनवाई

Ranchi News :   सुप्रीम कोर्ट में हरिशरण देवगन की याचिका पर अब 15 सितंबर को सुनवाई होगी. पहले सुनवाई की तारीख 11 सितंबर थी. राज्य सरकार को सीबीआई जांच के मामले में जारी नोटिस मिल चुका है. न्यायालय ने सरकार सहित अन्य सभी प्रतिवादियों को सुनवाई के दिन नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया था.
 
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो

इसे भी पढ़ें

हरिशरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 14 जेपीएससी परीक्षा और जेएसएससी-सीजीएल-2023 की सीबीआई जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉय माल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में 24 अगस्त को इस पर सुनवाई हुई थी.

सुनवाई के बाद न्यायालय ने राज्य सरकार, सीबीआई, जेपीएससी, जेएसएससी, केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. न्यायालय ने नोटिस को हाथों हाथ देने की भी अनुमति दी थी. इसके आलोक में राज्य के अधिवक्ता को उसी दिन नोटिस की कॉपी सर्व कर दी गयी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही