Search

 
 
 

JPSC आंदोलन :  प्रतिनिधिमंडल चयन को लेकर छात्रों की बैठक जारी, परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों पर बनी सहमति

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों की बैठक गुरुवार को आंदोलन स्थल पर जारी है. बैठक में 5 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल का चयन किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित समिति से वार्ता कर अपनी मांगों को रखेगा.
 

Ranchi :  जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों की बैठक गुरुवार को आंदोलन स्थल पर जारी है. बैठक में 5 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल का चयन किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित समिति से वार्ता कर अपनी मांगों को रखेगा.

 

बैठक में छात्रों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. इनमें कथित रूप से प्रभावित परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग भी शामिल है. साथ ही पेपर लीक के दोषियों को उम्रकैद और आर्थिक दंड देने की मांग पर भी सहमति बन रही है.

 

इसके अलावा JPSC और JSSC की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई जा रही है. छात्रों का कहना है कि प्रत्येक अभ्यर्थी की OMR शीट उसके OTR (One Time Registration) पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए और सभी परीक्षाओं के कटऑफ अंक सार्वजनिक किए जाएं, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो सके.

 

बैठक में संतोष मस्ताना को पुनः उनके पद पर नियुक्त करने की मांग पर भी चर्चा की जा रही है. साथ ही भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्थायी सुधार लागू करने की मांग भी रखी जाएगी.

 

उत्पाद सिपाही दौड़ में जिन अभ्यर्थियों की जान गयी थी, उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये सहयोग राशि देने की मांग भी रखी जा रही है. फिल्हाल बैठक जारी है, सभी छात्रों से राय ली जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही