Search

 
 
 

JPSC PT परीक्षा 19 को, पलामू डीसी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

जेपीएससी पीटी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को पलामू डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
 
  • 19 अप्रैल को 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Palamu :  जेपीएससी पीटी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को पलामू डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को कदाचार मुक्त व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना, हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोग के नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पर्यवेक्षक सह दंडाधिकारियों को परीक्षा के दिन समय पर केंद्रों पर पहुंचकर सुगम और कदाचार मुक्त संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

 

अपर समाहर्ता ने बैठक में कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराएं. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए.

 

बता दें कि जेपीएससी परीक्षा को लेकर जिले में कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,768 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी. कदाचार पर रोक लगाने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है.

 

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने परीक्षा आयोजन से जुड़े दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर सदर एसडीएम, विभिन्न एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही