Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSTAACCE-2023: कटऑफ अंकों में सुधार, आयोग ने जारी किया संशोधित नोटिस

JSSC ने झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JPSTAACCE-2023) के तहत प्रकाशित कटऑफ अंकों में संशोधन को लेकर अधिसूचना जारी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : JSSC ने झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JPSTAACCE-2023) के तहत प्रकाशित कटऑफ अंकों में संशोधन को लेकर अधिसूचना जारी की है.

 

इसके तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) एवं इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) के लिए पूर्व में प्रकाशित परीक्षा परिणाम में श्रेणीवार अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के नेट/नॉर्मलाइज्ड प्राप्तांक में आवश्यक सुधार किया गया है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी सूचना के तहत प्रकाशित अंकों में कुछ श्रेणियों विशेषकर आरक्षण एवं क्षैतिज आरक्षण से संबंधित कोटियों में टंकण त्रुटि पाई गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है.

 

साथ ही आयोग ने यह भी बताया है कि प्रकाशित अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के श्रेणीवार नेट/नॉर्मलाइज्ड प्राप्तांक पूर्णतः औपबंधिक (प्रोविजनल) हैं. लंबित पदों के विरुद्ध संपूर्ण परीक्षा परिणाम के प्रकाशन के बाद इन अंकों में परिवर्तन संभव है.

 

कुछ पदों में महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से श्रेणीवार अंतिम चयनित अंक प्रदर्शित नहीं किए जाने के संबंध में आयोग ने कहा है कि या तो वांछित संख्या में महिला अभ्यर्थी स्वतः उपलब्ध हैं, अथवा परीक्षा विवरणिका की कंडिका-19 के तहत निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक का लाभ नहीं लिया गया है.

 

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में प्रकाशित अन्य शर्तें यथावत रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या टंकण त्रुटि के सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा. JSSC की इस नई अधिसूचना के बाद अभ्यर्थियों को संशोधित कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही