Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सात जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में आयोजित हुआ, जिसमें सात जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया.

 

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग और जामताड़ा जिलों के सीएचओ शामिल हुए. प्रशिक्षण का आयोजन आईईसी, सीपीएचसी आम और सामुदायिक उत्प्रेरण कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

 

प्रशिक्षण का मुख्य विषय व्यवहार परिवर्तन संचार रहा. अधिकारियों को समुदाय के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने की तकनीक सिखाई गई, ताकि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी है.

 

कार्यक्रम में मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया. गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने, माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने तथा टीकाकरण कवरेज बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की गई.

 

लोक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत खलखो ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली और जनता के बीच की दूरी कम करना हमारा लक्ष्य है. जब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बेहतर संवाद कौशल के साथ काम करेंगे, तब समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण किशोरों में जीवन कौशल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा.

 

आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में उपचार अनुपालन को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करना है. कार्यक्रम में सीपीएचसी आम, आईईसी और सामुदायिक उत्प्रेरण कोषांग के परामर्शी, समन्वयक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही