Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में आज (24 फरवरी को) मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में आज (24 फरवरी को) मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है. रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिलों में शाम को मौसम बदल सकता है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

 

उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी भाग के जिलों गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ कुछ इलाकों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है.

 

तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है. फिलहाल कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

 

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव ऊपरी वायुमंडलीय हलचल के कारण हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही