Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में मिसकंडक्ट के आरोप का सामना कर रहे आजीवन सदस्य सह पिच क्यूरेटर एस.बी सिंह ने JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव व सचिव सौरभ तिवारी और कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) के सदस्यों को पत्र लिखा है. पत्र लिखकर एस.बी सिंह ने जानमाल, सदस्यता जाने, PIL को प्रभावित करने और उपरोक्त कार्यों के लिए षड्यंत्र किए जाने की आशंका जताई है.
पूर्व उपाध्यक्ष व पश्चिम सिंहभूम जिला संघ के सचिव असीम कुमार सिंह, CoM के सदस्य श्रीराम पुरी (आवेदन मंि इन्हें सिमडेगा जिला क्रिकेट संघ का सचिव बताया गया है, जो गलत है) और CoM के कुछ पदाधिकारियों पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया है.
शिकायत पत्र की प्रति झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, झारखंड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, DGP, चाईबासा और सिमडेगा के SP के अलावा धुर्वा थाने को भी आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई है. आवेदन के साथ अखबारों की कटिंग और व्हाट्सएप ग्रुप के कुछ स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं.
पता हो कि एस.बी सिंह मई 2025 में हुए चुनाव में IPS अखिलेश झा ग्रुप की ओर से सचिव पद का चुनाव लड़ चुके हैं. चुनाव के बाद एस.बी सिंह को संस्था विरोधी गतिविधियों के आरोप में शो कॉज जारी किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment