Search

 
 
 

धनबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 5 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग फतेहपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर अचानक बैठे लोगों की ओर बढ़ गया और अपनी चपेट में ले लिया.
 

Dhanbad: जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 5 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग फतेहपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर अचानक बैठे लोगों की ओर बढ़ गया और अपनी चपेट में ले लिया. घटना इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

 

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक, दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए,  साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और बेलगाम वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही