Search

 
 
 

JSSC एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 18-19 मार्च को

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम/एनएनएम (प्रतियोगिता) परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है. एनएनएम परीक्षा 18 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के रांची जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम/एनएनएम (प्रतियोगिता) परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है. एनएनएम परीक्षा 18 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के रांची जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर शीघ्र प्रकाशित की जाएगी. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.

 

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

वर्णित प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी/सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की स्थिति में, आयोग द्वारा स्क्राइब (श्रुतलेखक) की सुविधा प्रदान की जाएगी.

 

स्क्राइब हेतु आवेदन की अंतिम तिथि

जिन अभ्यर्थियों को स्क्राइब की आवश्यकता है, उन्हें निर्धारित प्रपत्र में 13 मार्च 2026 तक आयोग कार्यालय में आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा. तय तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और संबंधित अभ्यर्थी बिना स्क्राइब के ही परीक्षा में शामिल होंगे.

 

प्रमाण पत्रों की जांच

परीक्षा आयोजन के बाद आवश्यकता पड़ने पर शॉर्ट नोटिस के आधार पर प्रमाण पत्रों की जांच की जा सकती है. इसलिए अभ्यर्थी विज्ञापन में अंकित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अहर्ताओं के अनुरूप सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही