Search

 
 
 

रांची: नामकुम इलाके में 3 गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल

राजधानी रांची के नामकुम इलाके में तीन गाड़ियां लगातार एक दूसरे से टकरा गई. इसमें कई लोग घायल हुए हैं.  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला नामकुम थाना इलाके के पतराटोली का है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम इलाके में तीन गाड़ियां लगातार एक दूसरे से टकरा गई. इसमें कई लोग घायल हुए हैं.  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला नामकुम थाना इलाके के पतराटोली का है.

 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. यह हादसा कैसे हुआ. यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.

 

नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. एक कार के मालिक अपने ड्राइवर से मिलने आ रहे हैं. सबकी हालत खतरे से बाहर है. इन कारों में कोई फैमिली के साथ सफर नहीं कर रहा था. फिलहाल गाड़ियों को थाने ले जाया गया है और रास्ते को साफ करा दिया गया है.

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही