Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ANM परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा–2025 (नियमित/बैकलॉग) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक (Response Sheet) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा–2025 (नियमित/बैकलॉग) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक (Response Sheet) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

 

मुख्य बिंदु

परीक्षा तिथि: 18 एवं 19 मार्च 2026

आपत्ति की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2026 (मध्यरात्रि तक)

 

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.


आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी. निर्धारित समय सीमा के बाद या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की सभी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही