Search

 
 
 

JSSC : तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. 


अभ्यर्थी अब 20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकेंगे. वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान और फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है.


इसके अलावा, आवेदन में त्रुटि सुधार (Application Correction) के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक का समय दिया गया है.


आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 01/2026 एवं 02/2026 की अन्य सभी शर्तें एवं विवरण पूर्ववत लागू रहेंगे. अभ्यर्थियों को संशोधित तिथियों के अनुसार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही