Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC CGL 2023 का परिणाम जारी, 40 अभ्यर्थी सफल

JSSC ने लंबित रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 का परिणाम जारी किया है. कुल 40 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर सफल घोषित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : JSSC ने लंबित रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 का परिणाम जारी किया है. कुल 40 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर सफल घोषित किया गया है. 

 

श्रेणीवार चयन का विवरण

अनारक्षित (UR): 33 अभ्यर्थी

अनुसूचित जनजाति (ST): 2 अभ्यर्थी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3 अभ्यर्थी

पिछड़ा वर्ग (BC): 2 अभ्यर्थी 


जारी परिणाम के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक सह कानूनगो जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम दस्तावेजों की अनुपलब्धता या अस्पष्टता के कारण लंबित रखा गया है. संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के बाद परिणाम में संशोधन संभव है. साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों के अंक एवं विस्तृत विवरण जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही