Search

 
 
 

JSSC CGL केस : CID के एफिडेविट पर HC ने जताई नाराजगी

कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान CID की ओर से दायर एफिडेविट पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि CID के केस आईओ जांच की रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें ना कि अपना मंतव्य.

 

सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उच्च अधिकारियों की SIT बनाकर मामले की जांच के लिए निर्णय लिया जाएगा. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तारीख तय की है. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही