Ranchi News : जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट से अभय तिवारी समेत 2 आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने अभय तिवारी और समीर कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी.
इसे भी पढ़ें...
अभय तिवारी ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी. वह 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में भी आरोपी है. 22 जुलाई को सीआईडी ने अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में अब तक 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


