Search

 
 
 

JSSC ने JTMACCE की नोटिफिकेशन में किया संशोधन, नई अधिसूचना जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) से संबंधित पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में सुधार कर नई अधिसूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) से संबंधित पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में सुधार कर नई अधिसूचना जारी की है. 

 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 14 फरवरी को प्रकाशित नोटिफिकेशन में टंकण त्रुटि (टाइपिंग एरर) हो गई थी, जिसके कारण सुधार आवश्यक हो गया. इस त्रुटि के समाधान के लिए आयोग ने संशोधित सूचना जारी की है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 18 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक चरण (रजिस्ट्रेशन) पूरी कर ली थी. लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया था, उनके आवेदनों को रद्द कर दिया गया है.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और किसी भी भ्रम की स्थिति में आधिकारिक अधिसूचना को ही अंतिम मानें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही