Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स की बिक्री के लिए निकाला टेंडर

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने कार्यालय में उपलब्ध अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स की बिक्री के लिए आधिकारिक निविदा जारी की है. आयोग द्वारा तीन अलग-अलग आकार के बॉक्स की बिक्री के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने कार्यालय में उपलब्ध अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स की बिक्री के लिए आधिकारिक निविदा जारी की है. आयोग द्वारा तीन अलग-अलग आकार के बॉक्स की बिक्री के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

 

निविदा प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक आवेदकों को आवेदन के साथ 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निविदा में भाग लेने के लिए आवेदकों को अपने पैन (PAN) एवं जीएसटी (GST) विवरण उपलब्ध कराने होंगे. साथ ही, आवेदन पत्र के साथ 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि भी जमा करनी अनिवार्य होगी.

 

सीलबंद निविदाओं को 21 मई 2026 को आयोग कार्यालय, नामकुम, रांची में सार्वजनिक रूप से खोला जाएगा. चयनित बोलीदाता को आयोग के साथ औपचारिक अनुबंध करना होगा और पूरी राशि जमा करने के बाद ही सामग्री का उठाव अपने खर्च पर करना होगा.

 

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सामग्री निष्पादन प्रक्रिया से जुड़े किसी भी विवाद के समाधान का अधिकार आयोग के सचिव के पास सुरक्षित रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही