Search

 
 
 

Ranchi News: JSSC ने अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- हमारी परीक्षाओं से TDPL एजेंसी का कोई लेना-देना नहीं

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रकाशित एक खबर का खंडन किया है. आयोग ने कहा है कि 26 जुलाई 2026 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि TDPL एजेंसी के पास JSSC की पांच प्रमुख परीक्षाओं की जिम्मेदारी है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रकाशित एक खबर का खंडन किया है. आयोग ने कहा है कि 26 जुलाई 2026 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि TDPL एजेंसी के पास JSSC की पांच प्रमुख परीक्षाओं की जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें: 

आयोग ने साफ किया कि TDPL एजेंसी का झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, झारखंड तकनीकी/विशिष्ट स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के आयोजन, परीक्षा प्रबंधन या किसी भी परीक्षा संबंधी काम से कोई संबंध नहीं है.

 

JSSC ने यह भी स्पष्ट किया कि समाचार में झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का भी जिक्र किया गया है, जबकि वनरक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग को अब तक अधियाचना (Requisition) ही प्राप्त नहीं हुई है. ऐसे में इस परीक्षा को लेकर किया गया दावा भी गलत है.

 

आयोग के अनुसार, 20 मई 2025 को जारी कार्यालय आदेश संख्या-131 के तहत TDPL एजेंसी को परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से हटाकर डी-एम्पैनल कर दिया गया था. इसके बाद से ही एजेंसी की आयोग की किसी भी परीक्षा या अन्य गतिविधि में कोई भूमिका नहीं है. आयोग ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं, वर्तमान में चल रही परीक्षाओं और भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा से भी TDPL एजेंसी का कोई संबंध नहीं है.

 

JSSC ने कहा कि आयोग की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाली अपुष्ट, गलत या भ्रामक खबरों को गंभीरता से लिया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति, संस्था या समाचार माध्यम इस तरह की तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित या प्रसारित करता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही