Search

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 को, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी स्क्राइब सुविधा

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.
 
इसे भी पढ़ें...

40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों, कम दृष्टि, चलन निःशक्तता (दोनों हाथ प्रभावित) और सेरेब्रल पाल्सी सहित पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक (स्क्राइब) की आवश्यकता है, उन्हें निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 15 जुलाई 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा एवं स्क्राइब संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही