Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने जारी किया सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त परीक्षा परिणाम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित अतिरिक्त परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित अतिरिक्त परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है.

 

जारी सूचना के अनुसार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के पत्रों और सुप्रीम कोर्ट की त्रि-सदस्यीय पीठ द्वारा सिविल अपील संख्या-8259/2019 (Govt. of NCT Delhi and Other Vs Pradeep Kumar and others) में 24 अक्टूबर 2019 को दिए गए आदेश के अनुपालन में यह संशोधित परिणाम प्रकाशित किया गया है.

 

यह संशोधित परिणाम इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के अंतर्गत गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा शिक्षक पदों के प्रथम चरण के पूर्व प्रकाशित परीक्षा परिणाम में संशोधन के लिए जारी किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही