Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘SIR’ Saraikela News:  23 मई को मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाता सूची

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई  को अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं.
Advertisement
Advertisement
  • -मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर सकेंगे

Saraikela-Kharsawan: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई  को अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं.

 

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

निर्देशानुसार जिले के सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक अनमैप्ड मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी. इस दौरान मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन कर सकेंगे. उपायुक्त ने बताया कि 23 एवं 24 मई को सभी बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं के नामों का मिलान एवं मैपिंग कार्य सुनिश्चित करेंगे.

 

उन्होंने सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जिन क्षेत्रों में कार्य की प्रगति धीमी है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही