Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UPSSSC में निकली JTC शिक्षक भर्ती, 58 पदों पर आवेदन शुरू, 27 अप्रैल तक करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट टीचर (स्पेशल एजुकेशन) / शिक्षक कैडर (JTC) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 58 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट टीचर (स्पेशल एजुकेशन) / शिक्षक कैडर (JTC) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 58 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

 

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 27 अप्रैल 2026 है, वहीं आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 04 मई 2026 रखी गई है.अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.

 

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 25

एससी / एसटी: 25

दिव्यांग (PH): 25


शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही