Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 2 अगस्त को जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटेंगे JTET उत्तीर्ण पारा शिक्षक

अपनी मांग को लेकर टेट सफल सहायक अध्यापक संघ दो अगस्त को जयपाल सिंह स्टेडियम में एकत्र होंगे. इस दौरान प्रदेश कमेटी ने JTET उत्तीर्ण पारा शिक्षकों से अपने अधिकार, सम्मान और न्यायपूर्ण नियुक्ति की मांग उठाया जाएगा. इस मौके पर संघ ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 04/2026 और 13/2023 से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: अपनी मांग को लेकर टेट सफल सहायक अध्यापक संघ दो अगस्त को जयपाल सिंह स्टेडियम में एकत्र होंगे. इस दौरान प्रदेश कमेटी ने JTET उत्तीर्ण पारा शिक्षकों से अपने अधिकार, सम्मान और न्यायपूर्ण नियुक्ति की मांग उठाया जाएगा. इस मौके पर संघ ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 04/2026 और 13/2023 से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया जाएगा. टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के संयोजक ने सभी JTET उत्तीर्ण पारा शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.


संघ ने कहा कि सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े विज्ञापनों में कई विसंगतियां हैं. उनका आरोप है कि इंटर प्रशिक्षित और स्नातक प्रशिक्षित (सामाजिक विज्ञान) पदों पर OBC वर्ग के लिए सीट नहीं रखी गई है, जो आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ है. संघ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप संशोधित विज्ञापन जारी करने, पारा शिक्षकों को नियमित नियुक्ति का अवसर देने और मेरिट के आधार पर अनारक्षित (UR) सीटों पर चयन का लाभ देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें - 


वहीं 26,001 सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में भी संघ ने कई अनियमितताओं का आरोप लगाया है. नियुक्ति नियमावली के विपरीत परीक्षा प्रक्रिया अपनाई गई, संशोधित परिणाम में कई अभ्यर्थियों के नाम हटा दिए गए, दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नियुक्ति लंबित है और परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी की जा रही है. इसके अलावा कट-ऑफ, स्कोर कार्ड, मार्क्स और शिफ्टवार आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही